How to Check of an Eligibility of Credit Card ?
इस आर्टिकल में हम लोग सीखेंगे कि अगर आप क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं| चाहे वह किसी भी बैंक का हो तो क्या-क्या एलिजिबिलिटी होना चाहिए| क्रेडिट कार्ड के एलिजिबिलिटी यह डिपेंड करता है बैंक टू बैंक | क्योंकि हर बैंक कुछ अपने नियम है |
अब हम बात करते हैं, कि क्या एलिजिबिलिटी होना चाहिए क्रेडिट कार्ड के लिए | तो वह सबसे पहला एलिजिबिलिटी यह है कि अगर आप सैलरी पर्सन हैं, यानी अगर आप गवर्नमेंट जॉब करते हैं, या फिर प्राइवेट जॉब करते हैं, तो आपको क्रेडिट कार्ड बहुत ही आसानी से मिल जाती है| लेकिन उसके भी कुछ टर्म एंड कंडीशन होते है| जो प्राइवेट कंपनी है जैसे HDFC, ICICI, Axis Bank यह आम तौर पर कहती है कि, अगर आप का सैलरी परसन है और आपकी सैलरी 20 हजार से ज्यादा है, तो आपको क्रेडिट कार्ड बहुत ही आसानी से हम दे देंगे|
How much salary need to approved a Cred Card ?
कई बड़े-बड़े शहरों में अगर सैलरी 20000 से थोड़ा कम ही होता है| जैसे की 18-19 हज़ार भी होता है तो करीब करीब बैंक आपको क्रेडिट कार्ड दे देती है | लेकिन उनके लिए कुछ कंडीशन भी लगा देती है, कि आपका एक सेविंग अकाउंट या फिर करंट अकाउंट मेरे यहां एक खुला होना चाहिए| हालांकि क्रेडिट कार्ड के लिए ऐसा कहीं नियम नहीं है कि, आपका सेविंग अकाउंट भी होना जरूरी है|
उदाहरण के लिए हम बात करते हैं HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड की, तो वहां पर होता क्या है कि अगर आपका सेविंग अकाउंट नहीं है, तब भी आप क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं | क्योंकि कार्ड के लिए उनका एक अलग पोर्टल/ वेबसाइट होता है| जहां से आप कितना बिल हुआ, बिल भुगतान करना, बिल का मिनी स्टेटमेंट आदि कार्य हमलोग पोर्टल पर कर सकते हैं| लेकिन बहुत सारी बैंक की सेविंग अकाउंट की जरूरत होती है | इसीलिए क्रेडिट कार्ड लेने से पहले बोलते हैं कि सेविंग अकाउंट मेरे यहां होना चाहिए | लेकिन ऐसा कहीं भी कुछ भी नियम नहीं है किक्रेट कार्ड के लिए|
Credit Card without Saving Account
आपके पास एक सेविंग अकाउंट नहीं है तब भी क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं| आप अपनी क्रेडिट कार्ड को किसी भी बैंक के नेट बैंकिंग से जुड़ सकते हैं, और बिल का भुगतान वहां से भी कर सकते हैं| उदाहरण के तौर पर अगर आपके पास HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड है और आपका सेविंग अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तब भी आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इंटरनेट बैंकिंग में लोगिन कर के क्रेडिट कार्ड को रजिस्टर कर सकते हैं| और वहां से ही आप अपने क्रेडिट कार्ड का बिल भुगतान कर सकते हैं|
अगर आप बिजनेस करते हैं तब भी आपको क्रेडिट कार्ड बड़ी आसानी से मिल जाएगा बिजनेसमैन अगर इनकम टैक्स रिटर्न यानी आईटी रिटर्न जो लोग भरते हैं तो उन लोगों के लिए क्रेडिट कार्ड लेना बहुत ही सिंपल/आसान हो जाता है|
Credit Card for non Professional people.
जो लोग स्टूडेंट है या फिर वैसे लोग जो कि ना बिजनेस करते हैं ना ही जॉब गवर्नमेंट या प्राइवेट जॉब करते हैं उन लोगों के लिए क्रेडिट कार्ड लेना थोड़ा मुश्किल हो जाता है| हलाकि कुछ प्राइवेट बैंक ऐसे भी हैं, जिनमें आप रेगुलर पैसा क्रेडिट और डेबिट करते रहें तब भी बैंक आपको क्रेडिट कार्ड देती है| कई बार प्राइवेट बैंक मैं 100000 रुपए से सेविंग अकाउंट खुलवाने पर आपको क्रेडिट कार्ड तुरंत मिल जाता है|
कुछ बैंक फिक्स डिपाजिट के अगेंस्ट में क्रेडिट कार्ड प्रोवाइड करती है| फिक्स डिपोजिट का 80% आपका क्रेडिट का लिमिट दिया जाता है| जब तक आप का फिक्स डिपाजिट बैंक में चालू होता है, तब तक ही वह क्रेडिट कार्ड आप यूज़ कर सकते हैं| फिक्स डिपोजिट के समाप्ति के बाद आपका क्रेडिट कार्ड बैंक को जमा कर देना होता है| इस तरह के क्रेडिट कार्ड बहुत फायदेमंद है| लेकिन आजकल जितने भी ऑनलाइन वेबसाइट है वहां पर आपकी ईएमआई में खरीदने के लिए आपको क्रेडिट कार्ड की जरूरत पड़ती है| इसी कारण से बहुत से लोग फिक्स डिपोजिट किए विरोध में भी क्रेडिट कार्ड ले लेते हैं|
क्रेडिट कार्ड अप्लाई कहां से करें ?
आपको जिस भी बैंक का क्रेडिट कार्ड चाहिए, उसके वेबसाइट पर जाना पड़ेगा | वहां पर आपको अप्लाई ऑनलाइन का एक ऑप्शन मिल जाएगा| वहां से जाकर आप अप्लाई कर सकते हैं| अप्लाई करने के बाद आपका एप्लीकेशन रिव्यू होता है| आपके घर पर आपके फोन आएगा लैंडलाइन नंबर पर या फिर मोबाइल नंबर पर जो भी नंबर दिए होंगे या फिर ऑफिस हेड ऑफिस का नंबर पर फोन आता है |टेली वेरिफिकेशन आपका किया जाता है| अगर टेली वेरिफिकेशन सक्सेसफुल होता है| तब जाकर आप क्रेडिट कार्ड के लिए योग्यता हो जाता है और आपके घर के एड्रेस पर 7 से 10 दिनों के भीतर क्रेडिट कार्ड मिल जाता है|
अगली आर्टिकल में मैं यह बताऊंगा की क्रेडिट कार्ड के क्या-क्या एडवांटेज और क्या-क्या डिसएडवांटेज है और साथ ही साथ क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से रिलेटेड काफी सारी जानकारी मैं आप लोगों से इस पोस्ट में शेयर करूंगा धन्यवाद!!!

बहुत शानदार लेख।
ReplyDeleteक्रेडिट कार्ड से जुडी पूरी जानकारी के लिये यहॉ क्लिक करें